मुजफ्फरपुर: राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित, 45 खिलाड़ियों का हुआ चयन

राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम
Muzaffarpur News: जिला वुशू संघ ने राज्य स्तरीय सब-जूनियर और जूनियर प्रतियोगिता के लिए 45 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. जिला चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: आगामी राज्य स्तरीय सब-जूनियर व जूनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर जिले की 45 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है. इस टीम में शामिल खिलाड़ियों का चयन पिछले दिनों खेल भवन स्थित शारीरिक व्यायामशाला में आयोजित 26वीं जिला स्तरीय सब-जूनियर व जूनियर वुशू चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. चयनित खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची की जानकारी जिला वुशू संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार व सचिव ईशा मिश्रा ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे.
जिला स्तरीय चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने सभी को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे पूर्ण अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें.
यह खिलाड़ी करेंगे मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व
चयनित टीम में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो इस प्रकार हैं:
- सब जूनियर (अंडर 12): दीपू, सागर कश्यप, शिवानंद, शिवांश चौधरी और श्रेयांश चौधरी.
- अंडर 12 गर्ल्स: संध्या, सालू, संध्या कुमारी और साक्षी.
- अंडर 14 बॉयज: हरिओम, राघव, अमित आनंद, ऋषभ, तनमय, आशीष, शहनवाज और कुमार तेजस.
- अंडर 14 गर्ल्स: मायरा, दीपांजली, प्रीति, प्रियांशू, अदिती, अन्नु और अराध्या पांडेय.
- जूनियर बॉयज: विपिन, समरवीर, आमीर, आदर्श, आर्यन, प्रिंस, उज्जवल, प्रांशु, प्रभू राज और वरूण.
- जूनियर गर्ल्स: तान्या, खुशी और सहगुफी नाज.
- तालू (बॉयज व गर्ल्स): विशेष मनी सिंह, प्रीत राज, दिव्यांश बसंत, अमाव, कृष्णा कुमारी और रिशिवा रिद्धि.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










