मुजफ्फरपुर: अस्पताल अग्निकांड में 5 मरीज जिंदा जले, 20+ रेस्क्यू, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

अगलगी के बाद जला हुआ ICU वार्ड

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है. दमकल टीम ने 20 से अधिक मरीजों को सुरक्षित निकाला, जबकि दम घुटने से पांच मरीजों की मौत हो गई है. शॉर्ट सर्किट की से आग लगने की बात बतायी जा रही है. सीएम ने हादसे पर दुख जताया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया. ब्रह्मपुरा थाना के समीप स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में लगी आग के बाद मरीजों, परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. राहत और बचाव अभियान के दौरान 20 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि दम घुटने से पांच मरीजों की मौत हो गई है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने घटना में चार मौत की पुष्टि की है. मौके पर FSL की टीम पहुंच कर जांच में जुट गयी है. हालांकि, सुबह करीब 10 मरीजों की मौत की आशंका जतायी जा रही थी. फिलहाल, जिला प्रशासन ने 5 मौत की पुष्टि की है.

अगलगी के बाद आईसीयू वार्ड में बिखरा बेड

तड़के आईसीयू से उठने लगा धुआं

अगलगी के बाद टूटी हुई खिड़की

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3:40 बजे अस्पताल के आईसीयू वार्ड के एक मशीन से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ. कुछ ही देर में पूरा वार्ड धुएं से भर गया. उस समय आईसीयू में कई गंभीर मरीज भर्ती थे. धुआं फैलते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई. अस्पताल स्टाफ ने तत्काल वार्ड में फंसे लोगों को रेस्क्यू करना शुरू किया. साथ ही तत्काल फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई.

खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर किया गया रेस्क्यू

मरीजों का रेस्क्यू करती टीम

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईसीयू की खिड़कियों और दरवाजों को तोड़कर अंदर फंसे मरीजों तक पहुंच बनाई. दमकलकर्मियों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर मौजूद मरीजों को बाहर निकालने के लिए घंटों तक अभियान चलाया, जिसमें करीब 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. रेस्क्यू के दौरान अस्पताल कर्मी भी गंभीर रूप से झुलस गये.

दूसरे अस्पतालों में कराया गया भर्ती

मरीजों का रेस्क्यू करते लोग

रेस्क्यू के बाद मरीजों को शहर के विभिन्न निजी और सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया. कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की भारी भीड़ जुट गई.

मरने वालों में ये लोग शामिल

रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों में शशांक कुमार (मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के रतनपुर गांव के निवासी), उदय कुमार (शिवहर जिले के तरियानी छपरा स्थित विसंभरपुर गांव के निवासी), गीता देवी (मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना के बिसतौलिया गांव के निवासी) और कृष्णनंदन सिंह (मुजफ्फरपुर के मीनापुर के गोरीगामा के निवासी) शामिल हैं. मरने वालों की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से की गयी है.

रेस्क्यू टीम से सुनिये पूरा मामला

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे को लेकर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें. मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन