मुजफ्फरपुर में मिठाई दुकान से 60 हजार की चोरी, CCTV का DBR भी ले गए चोर

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में मिठाई दुकान से 60 हजार की चोरी, CCTV का DBR भी ले गए चोर (AI IMAGE)

मुजफ्फरपुर के फकुली में अजय स्वीट्स दुकान में चोरी, चोरों ने नकदी, सामान और सीसीटीवी का DVR भी उड़ाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के फकुली थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमौल हाट स्थित प्रसिद्ध 'अजय स्वीट्स एंड केक' दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए धावा बोल दिया. चोरों ने दुकान से हजारों रुपये नगद, कीमती सामान और मुख्य रूप से सुराग मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ गायब कर दिया. इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Sweet Shop Theft Bihar: छत का करकट हटाकर दुकान के अंदर घुसे चोर

पीड़ित दुकानदार अजय कुमार, जो रामानंद साह के पुत्र हैं, ने फकुली थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि जब वे सुबह दुकान पहुंचे तो पिछली तरफ का नजारा देखकर दंग रह गए. चोरों ने छत का एस्बेस्टस (करकट) हटाकर और पिछला दरवाजा खोलकर दुकान के अंदर प्रवेश किया था.

कैश काउंटर से नकदी और खाद्य सामग्रियां चुराईं

दुकानदार के अनुसार, जब उन्होंने सुबह करीब छह बजे दुकान खोली तो कैश काउंटर पूरी तरह खुला हुआ था. काउंटर में रखी लगभग 20 से 25 हजार रुपये की बिक्री की नकदी गायब थी. इसके अलावा दुकान में रखी महंगी मिठाइयां, रिफाइंड तेल, चीनी और अन्य रोजमर्रा के खाद्य सामान भी चोर चुराकर ले गए.

सीसीटीवी का डीवीआर ले गए ताकि न मिले सुराग

अपराधियों ने पुलिस और कानून से बचने के लिए शातिर तरीके से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को ही उखाड़ लिया और साथ लेते गए ताकि उनकी पहचान न हो सके. इस पूरी घटना में दुकानदार को कुल 50 से 60 हजार रुपये का भारी नुकसान हुआ है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और चोरों की सुरागकशी में जुटी है.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच फिर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, 12 फेरों के लिए 11 सितंबर से परिचालन शुरू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन