मुजफ्फरपुर: व्यवहार कोर्ट से निकाला गया जागरूकता जुलूस, राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदे बताए

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 04 Jun 2026 12:34 PM

विज्ञापन

विधिक जागरूकता जुलूस

Muzaffarpur News: व्यवहार कोर्ट से जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने स्थायी लोक अदालत के प्रति जागरूकता के लिए जुलूस निकाला. इसमें बिजली, बीमा, बैंक और वाहन दुर्घटना दावों के त्वरित निपटारे के लाभ बताए गए.जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह स्थायी लोक अदालत की ओर से व्यवहार कोर्ट के प्रांगण में स्थायी लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत एक भव्य जागरूकता जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता, विधि छात्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी शामिल हुए.

सचिव ने हरी झंडी दिखा जुलूस को किया रवाना

जुलूस की शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर की. यह जुलूस व्यवहार कोर्ट प्रांगण से निकलकर समाहरणालय व उप समाहर्ता कोर्ट होते हुए पुन: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रांगण में आकर संपन्न हुआ.

जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का होगा समाधान

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्थायी लोक अदालत के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसके माध्यम से मिलने वाले लाभों से परिचित कराना है. प्राधिकार की ओर से बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित विभिन्न विवादों का समाधान आपसी सहमति के आधार पर किया जाता है.

बिना अदालती पेचीदगी के इन मामलों का होगा त्वरित निपटारा 

इसमें मुख्य रूप से मोटर वाहन दुर्घटना व उससे संबंधित दावे, बिजली व बीमा से जुड़े मामले, नगरपालिका से जुड़ी जन शिकायतें, बैंक लोन, डाक सेवा व टेलीफोन से संबंधित विवादों का त्वरित निष्पादन किया जाता है. लोक अदालत के माध्यम से लोग बिना किसी अदालती पेचीदगी के अपने मामलों का निपटारा करा सकते हैं.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन