छह साल से था फरार, पॉक्सो का आरोपी गिरफ्तार
Published by : CHANDAN Updated At : 03 Sep 2025 7:24 PM
POCSO accused arrested for being absconding for six years
स्टेशन रोड से दबोचा गया संवाददाता, मुजफ्फरपुर काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी देवव्रत कुमार को छह साल के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुंगेर के बेलन बाजार बंगाली टोला का रहनेवाला देवव्रत, स्टेशन रोड इलाके से पकड़ा गया. पुलिस ने उसे मुंगेर से मुजफ्फरपुर पहुंचने की गुप्त सूचना के बाद घेराबंदी कर दबोचा. उससे थाने में पूछताछ की जा रही है. दारोगा राम ईश्वर ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा. मामला 2019 का है, जब नीम चौक इलाके की नाबालिग लड़की लापता हो गयी थी. लड़की के पिता ने काजीमोहम्मदपुर थाने में केस दर्ज कराया था. शुरुआती जांच में कुछ अन्य युवकों को नामजद किया गया था और बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा था. बाद में, लड़की के मिलने पर उसने बयान दिया था कि देवब्रत से उसने शादी की थी. इसके बाद देवव्रत को इस केस में अप्राथमिक आरोपी बनाया गया. लेकिन नाम सामने आने के बाद से ही वह फरार था. बुधवार को जैसे ही उसके मुजफ्फरपुर आने की खबर पुलिस को मिली, टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










