ePaper

जिले में 17 अप्रैल को होगा पैक्स चुनाव

Updated at : 15 Mar 2020 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में 17 अप्रैल को होगा पैक्स चुनाव

जिले के 12 प्रखंडों के 39 पैक्स में होने वाले चुनाव की तारीख की घोषणा हो गयी है. यहां कोरम के अभाव में बीते वर्ष चुनाव नहीं हो पाया था.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले के 12 प्रखंडों के 39 पैक्स में होने वाले चुनाव की तारीख की घोषणा हो गयी है. यहां कोरम के अभाव में बीते वर्ष चुनाव नहीं हो पाया था. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के मुख्य चुनाव पदाधिकारी गिरीश शंकर ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है. चार अप्रैल को नामांकन और 17 अप्रैल को मतदान होगा.

बोचहां प्रखंड में तीन, कांटी में पांच, कुढ़नी में दो, मीनापुर में एक, मोतीपुर में आठ, मुरौल में दो, मुशहरी में एक, पारू में दो, सकरा में सात, सरैया में एक, औराई में पांच व गायघाट में दो पैक्स में चुनाव नहीं हो पाया था. जिला सहकारिता पदाधिकारी डॉ. ललन कुमार शर्मा ने बताया कि पैक्स चुनाव की तारीख की घोषणा हो गयी है. चुनाव निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन