पड़ाेसी पर घर में घुसकर चोरी करने का लगाया आरोप

Updated at : 04 Jun 2024 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
पड़ाेसी पर घर में घुसकर चोरी करने का लगाया आरोप

हुस्सेपुर जोराकान्ही निवासी मनोज सहनी की पत्नी शारदा देवी ने अपने पड़ोसी नारद सहनी पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

विज्ञापन

साहेबगंज. हुस्सेपुर जोराकान्ही निवासी मनोज सहनी की पत्नी शारदा देवी ने अपने पड़ोसी नारद सहनी पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इसमें कहा है कि वह सोमवार की रात अपने घर में सोयी थी. रात करीब एक बजे खट-खट की आवाज हुई, तो उनकी नींद खुल गयी. उन्होंने देखा कि नारद सहनी घर में रखे 30 हजार रुपये व आभूषण निकाल लिया है. उसने शोर मचाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, परंतु वह भाग निकला. भागने के दौरान धड़-पकड़ में उसका तौलिया व माला घर में गिर गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन