Muzaffarpur: दहेज में किडनी मांगने का सनसनीखेज मामला, मना किया तो...हिली बिहार पुलिस

Updated at : 10 Jun 2025 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में दहेज के नाम पर किडनी मांगने का मामला सामने आया है. एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर यह आरोप लगाया है. पीड़िता दीप्ति के अनुसार, शादी के बाद ससुराल वाले पैसे और बाइक की मांग कर रहे थे. कुछ दिनों बाद पति की किडनी खराब होने पर उस पर अपनी किडनी देने का दबाव बनाया गया.

विज्ञापन

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां एक विवाहिता से दहेज के नाम पर किडनी की मांग की गई है. आरोप है कि पहले दहेज के लिए ससुराल वालों ने पैसा और बाइक मांगा. इसके बाद महिला पर अपने पति को किडनी देने का भी दबाव बनाया गया. पीड़िता दीप्ति अब अपने मायके में ही रह रही है. इस मामले की जांच महिला थाना पुलिस कर रही है.

शादी के कुछ ही महीनों बाद बदला व्यवहार

मिली जानकारी के अनुसार दीप्ति ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. दीप्ती का कहना है कि शादी के शुरुआती दिनों में सब ठीक था, लेकिन कुछ महीनों बाद ही ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया. वे लोग दीप्ती पर मायके से पैसे और बाइक लाने का दबाव बनाने लगे. विरोध करने पर ससुराल वाले दीप्ती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे.  

दहेज नहीं ला सकती तो किडनी दे दो

पीड़िता दीप्ति का आरोप है कि शादी के लगभग दो साल बाद उसे पता चला कि उसके पति की एक किडनी खराब है. इसके बाद ससुराल वालों ने उसे धमकाया. आरोप है कि ससुराल वालों ने उससे कहा कि अगर वह दहेज नहीं ला सकती, तो अपनी एक किडनी पति को दान कर दे. पहले तो यह बात मजाक में बोली गई थी, लेकिन धीरे-धीरे इस पर दबाव बढ़ता गया. दीप्ती ने जब किडनी देने से साफ इनकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

महिला थाने में एफआईआर दर्ज

इसके बाद दीप्ती ने मायके जाकर महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों को आरोपी बनाया गया है. ग्रामीण SP विद्यासागर के अनुसार मिठनपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.  

इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan: अब ‘बहुजन भीम संकल्प रैली’ में गरजेंगे चिराग, 29 जून को राजगीर में दिखाएंगे…

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन