ePaper

Muzaffarpur News: पिता के बाद नशा कारोबारी बनी बेटियां, अब खाएंगी...

Updated at : 10 Jun 2025 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल

नगर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल

Muzaffarpur News: नशा विरोधी अभियान के तहत मुजफ्फरपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र से दो महिलाओं को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इन महिलाओं के पिता पहले से ही स्मैक तस्करी के आरोप में जेल में बंद हैं.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुजफ्फरपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नगर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं को स्मैक की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हैरान करने वाली बात यह है कि पकड़ी गई दोनों महिलाएं उस व्यक्ति की बेटियां हैं, जो पहले से ही स्मैक तस्करी के आरोप में जेल में बंद हैं. पिता के बाद बेटियों ने उसी अवैध कारोबार की कमान संभाल ली थी.

गुप्स सूचना पर चला छापेमारी अभियान

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह कार्रवाई सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट इलाके में सोमवार देर रात की है. इस दौरान वहा से कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया और उनके पास से स्मैक की पुड़िया भी बरामद हुई. पूछताछ के दौरान इन आरोपितों ने बताया कि वे अहियापुर थाना क्षेत्र के विजय छपरा गांव से स्मैक लाते थे. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और वहां से दो बहनों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के पास से 50–60 पुड़िया स्मैक बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं के पास से 50–60 पुड़िया स्मैक और लगभग 5,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये दोनों बहनें स्थानीय स्तर पर स्मैक की सप्लाई करती थीं और शहर के अलग-अलग इलाकों में अड्डे बनाकर बिक्री करती थीं. बालूघाट के रास्ते नशे की इस खेप को शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाया जाता था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य तस्करों की तलाश जारी

नगर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि शहर में बढ़ते नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह से कटिबद्ध है. उन्होंने कहा कि हमने कई तस्करों को जेल भेजा है और इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं. कोई भी व्यक्ति अगर स्मैक की तस्करी या खरीद-बिक्री में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है. पकड़ी गई दोनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Police: अब नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, ADG कुंदन कृष्णन बोले- डीजीपी को लगातार मिल रही थी शिकायतें

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन