Muzaffarpur : अज्ञात वाहन की ठोकर से मजदूर की हुई मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 31 Jul 2025 12:59 AM

विज्ञापन

Muzaffarpur : अज्ञात वाहन की ठोकर से मजदूर की हुई मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोचहां गरहां थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन एनएच 57 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अज्ञात मजदूर की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना बुधवार देर शाम थाना के समीप फोरलेन पर घटी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करायी. लेकिन घंटों बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा है. जब मजदूर सड़क पार कर रहा था, उसी बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचल दिया़

थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि मजदूर की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गहन पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का भी प्रयास किया जा रहा है, ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके. वहींं साथ ही आगे की जांच व कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन