‘खान सर मुझे बर्बाद करने की साजिश कर रहे हैं…’, पटना में कोचिंग पर हमला मामले में आई रोशन सर की प्रतिक्रिया

Updated:
विज्ञापन

कोर्ट जाते समय रोशन सर ने दी प्रतिक्रिया

Khan Sir Coaching Attack: खान सर की कोचिंग पर हमले के मामले में गिरफ्तार ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाने और उनकी कोचिंग को बदनाम करने के लिए खान सर ने साजिश रची है.

विज्ञापन

Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद ने कोर्ट ले जाए जाने के दौरान बड़ा बयान दिया है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पूरे मामले को साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी कोचिंग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘मुझे फंसाने की साजिश रची गई’

रोशन आनंद ने कहा कि यह पूरा मामला खान सर की साजिश है. मुझे फंसाने और ज्ञान बिंदु कोचिंग को बर्बाद करने के लिए पूरी योजना बनाई गई है. उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से घटनाक्रम सामने आया, उससे साफ है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

गोलीबारी के दावे को बताया गलत

रोशन आनंद ने खान सर के शुरुआती बयान पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि घटना वाली रात कोई गोलीबारी नहीं हुई थी. रोशन आनंद ने कहा कि गोलीबारी का भी आरोप लगाया गया, जबकि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं.

खान सर शुरुआती बयान में 10 से 12 राउंड गोली चलने का दावा किए थे. लेकिन बाद में वे अपने बयान से पलट गए. उन्होंने बताया कि गार्ड ने जैसा बताया वही मैंने बोला.

हमले के बाद हुई गिरफ्तारी

मंगलवार रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग ‘ग्लोबल स्टडीज’ में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई थी. घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें कुछ लोग गार्ड के साथ मारपीट करते और पोस्टर फाड़ते दिखाई दिए.

इस मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के साथ उनके सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है. तीनों से पूछताछ के बाद अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.

पुलिस जांच जारी

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी.

Also Read: खान सर की कोचिंग पर हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन