मुजफ्फरपुर: छात्रों को फ्री ट्रेनिंग देगी टीसीएस, रोजगार के लिए विवि ने किया बड़ा समझौता

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 03 Jun 2026 12:52 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के छात्रों को कॉर्पोरेट क्षेत्र के लिए तैयार करने के लिए टीसीएस के साथ त्रिपक्षीय समझौता हुआ है. कंपनी सीएसआर फंड के तहत विवि और सभी 42 कॉलेजों के विद्यार्थियों को निःशुल्क रोजगारपरक ट्रेनिंग देगी. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के छात्र-छात्राओं को कॉर्पोरेट क्षेत्र की आधुनिक मांगों के अनुरूप तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी पहल की है. अब देश की जानी-मानी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने ‘यूथ एम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम’ के तहत विवि कैंपस और सभी 42 अंगीभूत कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करेगी. इसे लेकर बीआरएबीयू, टीसीएस फाउंडेशन व लिमिटेड कंपनी के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते (MoU) को अंतिम रूप दे दिया गया है.

उद्योग व अकादमिक जगत का यह समन्वय बढ़ाएगा व्यावहारिक ज्ञान

कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय ने कहा कि विवि अकादमिक गुणवत्ता के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के व्यावसायिक उन्नयन के लिए निरंतर प्रयासरत है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रावधानों के अनुरूप उद्योग व अकादमिक जगत का यह समन्वय विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करेगा. उन्होंने विशेष रूप से बताया कि यह संपूर्ण ट्रेनिंग कार्यक्रम टीसीएस के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के तहत चलाया जाएगा, इसलिए छात्रों के लिए यह पूरी तरह निःशुल्क संचालित होगा.

स्किल गैप कम होने से छात्रों को नौकरियों में मिलेगी प्राथमिकता

कुलपति ने कहा कि टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा इस परियोजना के लिए हमारे विश्वविद्यालय का चयन करना संस्थागत साख के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि है. विवि प्लेसमेंट सेल के हेड प्रो.ललन झा ने बताया कि इस विशेष ट्रेनिंग से छात्रों और इंडस्ट्री के बीच का स्किल गैप कम होगा. इससे विद्यार्थी वैश्विक कार्य-संस्कृति के अनुकूल तैयार हो सकेंगे और उन्हें बड़ी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे. इस महत्वपूर्ण मौके पर प्रो.आरके चौधरी, प्रो.राजीव कुमार और प्रो.टीके डे सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन