नए केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए उमड़ी भीड़, 320 सीटों के लिए आए 2100 से अधिक आवेदन

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए उमड़ी भीड़

मुजफ्फरपुर के नए केंद्रीय विद्यालय में 320 सीटों के लिए 2100 से अधिक आवेदन आए हैं। 17 अगस्त को लॉटरी के जरिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

KV Admission Muzaffarpur:  जिले में खुलने जा रहे नए केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सोमवार को आवेदन जमा करने के अंतिम दिन बीबी कॉलेजिएट स्थित अस्थायी कार्यालय में अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 9 बजे से ही फॉर्म लेने और जमा करने के लिए लंबी कतारें लगी रही। शाम तक जमा किए गए कुल आवेदनों की संख्या 2100 से अधिक पहुंच गई है।

दाखिले के लिए 320 सीटों पर 2100 से अधिक दावेदार

नए केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका एक, दो और तीन के साथ-साथ पहली से पांचवीं कक्षा तक नामांकन लिया जाना है। शुरुआती चरण में प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन चलाया जाएगा।

  • उपलब्ध सीटें: प्रत्येक कक्षा में 40 सीटें (कुल 320 सीटें)
  • कुल आवेदन: 2100 से अधिक
  • प्रतिस्पर्धा: प्रत्येक सीट के लिए औसतन 6 से अधिक बच्चे दावेदार हैं।

17 अगस्त को लॉटरी निकालने का प्रस्ताव

स्कूल प्रबंधन के अनुसार दाखिला पूरी तरह लॉटरी प्रणाली के आधार पर होगा।

  • प्रस्तावित तिथि: 17 अगस्त को लॉटरी निकालने का प्रस्ताव भेजा गया है।
  • पारदर्शिता: जिला प्रशासन की अनुमति मिलते ही तिथि की आधिकारिक पुष्टि होगी। पूरी लॉटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
  • स्क्रूटिनी: निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त सभी आवेदनों की जांच की जा रही है। त्रुटिहीन पाए गए आवेदनों को ही लॉटरी में शामिल किया जाएगा।

आवेदनों की स्क्रूटिनी पूरी होने के बाद पात्र बच्चों की सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन होगा।

यह भी पढ़ें: अमर शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर जिला प्रशासन और परिजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि



विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन