नाला निर्माण की लापरवाही से गई एमबीबीएस छात्र की जान, परिजनों ने अश्रुपूरित आंखों से दी अंतिम विदाई
एमबीबीएस छात्र शशांक की फाइल फोटो
एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक एमबीबीएस छात्र की जान चली गई. सड़क पर बिखरी गिट्टी-बालू के कारण अनियंत्रित हुई बुलेट से छात्र शशांक सिंह की मौत हो गई. परिजनों ने निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
Medical Student Accident: काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के चक्कर चौक के पास सोमवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एमबीबीएस छात्र शशांक सिंह (30) का माता-पिता के दिल्ली से पहुंचने के बाद देर शाम दाह संस्कार कर दिया गया. शशांक आरडीजेएम कॉलेज में एमबीबीएस थर्ड इयर के छात्र थे और गन्नीपुर मिश्रा टोला के निवासी थे.
कांवरिया सेवा शिविर से लौटते समय हुआ हादसा
श्रावणी मेले के अवसर पर रामदयालु में लगे कांवरिया सेवा शिविर से शशांक तड़के चार बजे बुलेट से अस्पताल के लिए निकले थे.
- अनियंत्रित हुई बुलेट: लेनिन चौक के पास सड़क पर बिखरी गिट्टी और बालू के कारण बुलेट अनियंत्रित होकर गिर गयी.
- इलाज के दौरान मौत: डायल 112 की टीम उन्हें अस्पताल ले गयी, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
परिजनों में मचा कोहराम
घटना के समय मृतक के माता-पिता इलाज के लिए दिल्ली में थे, जो सूचना मिलते ही फ्लाइट से पहुंचे. मृतक की पत्नी पूर्णिया में गायनोकोलॉजिस्ट हैं. 2019 में दोनों की शादी हुई थी. इकलौते बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गयी.
निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों व परिजनों ने नाला निर्माण करा रही एजेंसी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है. सड़क पर बिना बैरिकेडिंग या संकेतक के गिट्टी-बालू फैलाकर छोड़ दिए जाने से यह हादसा हुआ. एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: कृषि इनपुट योजना में धांधली, जाली दस्तखत से आवेदन पास कर किसान से मांगी 50% रिश्वत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










