पताही में संदिग्ध स्थिति में घूमते राजस्थान की आधा दर्जन महिलाएं हिरासत में

Published by : CHANDAN Updated At : 24 Jul 2025 7:53 PM

विज्ञापन

पताही में संदिग्ध स्थिति में घूमते राजस्थान की आधा दर्जन महिलाएं हिरासत में

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के पताही मधुबनी गांव में गुरुवार की दोपहर संदिग्ध स्थिति में घूमते राजस्थान की आधा दर्जन से अधिक महिलाएं व युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. स्थानीय लोगों का आरोप था कि सभी महिलाएं व युवतियां संदिग्ध लग रही है. घर- घर घूम कर किसी से 50 तो किसी से 100 रुपये चंदा मांग रही थी. किसी के पास कोई भी मोबाइल फोन नहीं था. नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने भी हिरासत में ली गयी राजस्थान की महिला व युवतियों से पूछताछ की है. पुलिस का कहना है कि उनके लोकल पते पर सत्यापन कराया जा रहा है. इसके बाद उनको पीआर बांड छोड़ दिया जाएगा. इधर, ग्रामीणों को आशंका है कि ये महिलाएं श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की भीड़ में शामिल होकर उनका चेन व पर्स उड़ा देती है. हालांकि, पूछताछ के दौरान इन बातों से महिला व युवतियों ने इनकार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन