एक ही रात तीन घरों से लाखों के सामान की चोरी

औराई थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष व किसान लालबाबू केसरी के घर से ट्रंक को तोड़कर 40 हजार नगदी सहित जेवरात की चोरी कर ली गयी.
औराई. थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष व किसान लालबाबू केसरी के घर से ट्रंक को तोड़कर 40 हजार नगदी सहित जेवरात की चोरी कर ली गयी. घटना के समय गृहस्वामी दूसरे कमरे में सो रहे थे. सुबह जब आंख खुली तो देखा घर में सामान बिखरा पड़ा है. वहीं रतवारा पश्चिमी पंचायत के ही ब्राह्मण टोली में अभियंता ताराकांत झा के घर से चोरों ने 25 हजार नगदी व तीन भर सोने के जेवरात समेट ले गये़ गृहस्वामी के भाई भोला झा ने बताया कि गर्मी के कारण लोग छत पर सो रहे थे. वहीं दूसरी गांव के शंभू साह के घर से अलमीरा में रखे 1600 रुपये नगदी व पांच भर सोने के गहने चोर ले गये. पीड़ितों ने थाने में आवेदन देकर चोरी किये गये सामान की बरामदगी की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है़ जल्द ही चोरों तक पुलिस पहुंच जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




