चूल्हे से निकली चिंगारी से चार लोगों के घर जले

माधोपुर हजारी में शुक्रवार की रात चूल्हे से निकली चिनगारी से चार लोगों के घर जल गये़ पीड़ितों में मकेसर राय, भिखन राय, हीरालाल राय व नीतेश कुमार हैं.
साहेबगंज. माधोपुर हजारी में शुक्रवार की रात चूल्हे से निकली चिनगारी से चार लोगों के घर जल गये़ पीड़ितों में मकेसर राय, भिखन राय, हीरालाल राय व नीतेश कुमार हैं. सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. अगलगी में डेढ़ लाख रुपये, कपड़ा, बरतन, अनाज, मोबाइल समेत 10 लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया गया. मुखिया वैद्यनाथ राय ने पीड़ितों के बीच धोती, लूंगी, गमछा, थाली, लोटा व चूरा-चीनी का वितरण किया. उन्होंने सभी को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




