मुजफ्फरपुर: सभी प्राइवेट अस्पतालों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, 15 जून तक सौंपनी है रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News hospital-fire-tirhut-private-hospitals-fire-safety-audit

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त हो गया है. तिरहुत प्रमंडल के सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा. सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर लाइसेंस रद्द और सीलिंग की कार्रवाई होगी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने से छह मरीजों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया है. कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह ने प्रमंडल के सभी जिलों में संचालित निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और नर्सिंग होम का अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) ऑडिट कराने का निर्देश दिया है.

अस्पतालों के सुरक्षात्मक मानकों की जांच हो

इस संबंध में तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रमंडल के सभी जिला पदाधिकारियों वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर और तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को पत्र जारी किया गया है. जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि जिलों में चल रहे सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में अग्नि सुरक्षा तथा अन्य सभी आवश्यक सुरक्षात्मक मानकों की सघन जांच कराई जाए.

नक्शे और भवन निर्माण की भी होगी जांच

प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, इस विशेष ऑडिट में केवल फायर सेफ्टी ही नहीं, बल्कि कई अन्य अहम बिंदुओं पर भी जांच का शिकंजा कसेगा. अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रवेश और निकास (एंट्री-एग्जिट) की समुचित व्यवस्था है या नहीं, इसकी जांच होगी. इसके साथ ही चिकित्सा संस्थान के भवन निर्माण की वैधता और क्या वह स्वीकृत नक्शे के अनुरूप बना है, इसकी भी बारीकी से स्क्रूटनी की जाएगी. 

लापरवाही बरतने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज 

कमिश्नर ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रमंडल में त्वरित गति से ऑडिट चलाकर इसकी विस्तृत रिपोर्ट आगामी 15 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से मुख्यालय को उपलब्ध कराने का अल्टीमेटम दिया है. प्रशासन ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि भविष्य में प्रसाद हॉस्पिटल जैसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है, और मानकों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सीधे सीलिंग और लाइसेंस रद करने की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर: प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद इलाज व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, अपनों को बचाने की जद्दोजहद

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन