स्नातक सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने का दिया अंतिम मौका

Published by : LALITANSOO Updated At : 15 Sep 2025 8:18 PM

विज्ञापन

Last chance given for filling graduation second semester examination form

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2024-28 के सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दिया है. अब वे मंगलवार, 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक संबंधित कॉलेज में अपना परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कॉलेज में फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे, जिसके बाद कॉलेजों को दोपहर 2 बजे तक यूएमआइएस पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म अपलोड करना होगा. उन्होंने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि शाम तक एडमिट कार्ड शाखा में परीक्षा शुल्क का विवरण और परीक्षार्थियों की सूची उपलब्ध करा दें, ताकि जल्द से जल्द एडमिट कार्ड जारी किए जा सकें. बता दें कि स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा पहले 15 सितंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से पहले दो दिनों की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. अब यह परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होगी. विश्वविद्यालय ने यह अंतिम मौका उन सभी छात्रों को दिया है जिनका फॉर्म किसी कारणवश अभी तक नहीं भरा जा सका था, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन