Muzaffarpur : मामूली विवाद में पिता-पुत्र को पीटा, एसकेएमसीएच रेफर
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 24 Apr 2025 1:39 AM
Muzaffarpur : मामूली विवाद में पिता-पुत्र को पीटा, एसकेएमसीएच रेफर
औराई. थाना क्षेत्र के भैरव स्थान के पास देकुली मोड पर मामूली विवाद में बुधवार की शाम जनरल स्टोर के एक दुकानदार को दो लोगों द्वारा जमकर पीटा गया ,तोड़फोड़ की गई, दुकान में रखे सामान को भी तीतर तीतर कर दिया गया ,वहीं पिता पुत्र की पिटाई की गई. पीड़ित अमरेंद्र कुमार सिंह व पुत्र सोनू कुमार दोनों गंभीर हालत में औराई सीएचसी में इलाज को पहुंचे, जहां सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ अनिकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि कई दांत टूट चुके हैं और गंभीर चोटे हैं ,ब्लीडिंग मुंह से बंद नहीं हो रहा है, इस स्थिति में प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया है. पीड़ित का कहना था कि अचानक देकुली गांव के इंद्रजीत कुमार व उसका भाई दोनों पहुंचा और अचानक मारपीट करने लगा पुत्र को मारपीट का विरोध करने पर पिता को भी पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. स्थानीय थाना को सूचित करने पर थानाध्यक्ष राजा सिंह ने पुलिस गस्त गाड़ी को वहां भेजा, जहां से दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










