एडबल इंजन की सरकार में विकास को मिल रही गति : मंत्री

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Aug 2024 9:36 PM

विज्ञापन

कुढ़नी प्रखंड के केरमा चौक स्थित बीजेपी कार्यालय में बुधवार को मंडल अध्यक्ष आशुतोष पासवान की अध्यक्षता में विस्तृत कार्यसमिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

केरमा चौक स्थित बीजेपी कार्यालय में विस्तृत कार्यसमिति की हुई बैठक प्रतिनिधि, कुढ़नी प्रखंड के केरमा चौक स्थित बीजेपी कार्यालय में बुधवार को मंडल अध्यक्ष आशुतोष पासवान की अध्यक्षता में विस्तृत कार्यसमिति की बैठक हुई. इसमें पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया. कहा कि इससे पहले के गठबंधन की सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार जैसी तमाम घटनाएं चरम सीमा पर थी. जबसे डबल इंजन की सरकार बनी है, तब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने बिहार की दशा और दिशा को बदल दिया है. हमें आगे भी राज्य को विकास की गति देनी है. उन्होंने कार्यसमिति सदस्यों से संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया. इसमें जिला महामंत्री प्रभु कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी मनीष कुमार, नेता अनल झा, प्रमोद चौधरी, इंजीनियर दीपक सिंह, अभिषेक कुमार प्रिंस, विनोद दास, अवध चौधरी, अरविंद सिंह, बच्चन पासवान, डॉ. देव कुमार देव, राजेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, उमेश कुंवर, विनय पासवान, मुखिया उदय साह, मुन्ना झा, दिलीप सिंह, अमरजीत पासवान, मुकेश साह, नंदू साह, अशोक गुप्ता, पूर्व मुखिया बैजू साह, भोला सहनी, संजय राम, कामेश्वर राय, अमरेश राय सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन