केरमा में नवविवाहिता की हत्या कर शव जलाया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2024 9:52 PM
कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा गांव में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार रात नवविवाहिता की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को सूर्योदय से पहले जला दिया.
पिता ने पांच लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने की करायी प्राथमिकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा गांव में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार रात नवविवाहिता की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को सूर्योदय से पहले जला दिया. 23 वर्षीया सरिता कुमारी (मृतका) दीपक कुमार की पत्नी थी. रविवार की सुबह मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना मिली़ मायका मोतीपुर से आये पिता फुलदेव मांझी जब बेटी के घर गये तो पता चला कि शव का अंतिम संस्कार कर घरवाले फरार हो चुके हैं. इसके बाद घटना की सूचना कुढ़नी पुलिस को दी. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की. इस दौरान महिला सरिता का अंतिम संस्कार किये जाने की बात सामने आयी. मामले को लेकर पिता ने बेटी के ससुराल वालों में पति, सास, देवर, भैंसुर समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि शादी के बाद से सभी आरोपी दहेज में रुपये की मांग करते थे. नहीं देने पर बराबर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे. बेटी को हत्या करने की भी धमकी देते थे. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










