चतुर्भुज स्थान चौक पर निगम की जमीन को कब्जा कर भवन निर्माण, लगी रोक
Updated at : 15 May 2024 8:40 PM (IST)
विज्ञापन

Building construction by encroaching on corporation land
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
शहर के चतुर्भुज स्थान चौक पक्की सराय रोड में नगर निगम की जमीन को कब्जा कर हो रहे भवन निर्माण पर नगर निगम ने रोक लगा दी है. निगम ने यह कार्रवाई स्थानीय लोगों से मिली शिकायत के बाद अप अमीन को भेज स्थल की जांच कराया गया था. जांच के दौरान जिस जमीन पर निर्माण चल रहा है, उसका कुछ हिस्सा नगर निगम के नाम खतियान में दर्ज है. ऐसे में नगर आयुक्त नवीन कुमार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है. साथ ही पांच जून को जमीन व भवन के नगर निगम से स्वीकृत नक्शा के साथ स्वयं व अधिकृत वकील को उपस्थित होने का आदेश दिया गया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




