चांदनी चौक के पास बाइक से गिरकर देवर-भाभी घायल
Brother-in-law and sister-in-law injured
मुजफ्फरपुर: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास रविवार शाम एक बाइक दुर्घटना में देवर-भाभी घायल हो गए. घायल महिला की पहचान अंजलि कुमारी (मनियारी थाना क्षेत्र के महंथ मनियारी निवासी) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे एक ट्रक के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी अंजलि सड़क पर गिर गईं. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि अंजलि अपने देवर के साथ किसी काम से शहर आई हुई थीं. इस दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनके देवर को भी काफी चोट लगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










