मुजफ्फरपुर: मोतीपुर के पंसलवा में ट्रक खराब होने से एनएच जाम, नौकरीपेशा और यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Updated:
विज्ञापन

एनएच -27 पर लगा महाजाम

Muzaffarpur Motihari NH Jam: एनएच–27 पर मोतीपुर के पंसलवा के पास ट्रक खराब होने से सुबह सात बजे से भीषण जाम लगा है.जाम में सैकड़ों गाड़ियां फंसी हैं,जिससे नौकरीपेशा और आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से दीपक की रिपोर्ट

Muzaffarpur Motihari NH Jam: राष्ट्रीय राजमार्ग (NH–27) पर मोतीपुर के पंसलवा के समीप शुक्रवार सुबह से ही भीषण जाम लग गया है.सुबह करीब 7 बजे से लगे इस लंबे जाम में देखते ही देखते सैकड़ों गाड़ियां और यात्री बसें फंस गईं.जाम का मुख्य कारण पंसलवा के पास बीच सड़क पर एक भारी मालवाहक ट्रक का अचानक खराब हो जाना बताया जा रहा है.ट्रक के खराब होकर खड़े होने से दोनों तरफ से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं.

नौकरीपेशा और यात्रियों की बढ़ी परेशानी 

सुबह के समय जाम लगने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दफ्तर,नौकरी और जरूरी काम-काज के लिए निकले लोगों को उठानी पड़ रही है.कई एंबुलेंस और स्कूल बसें भी इस महाजाम में फंसी नजर आईं,जिससे स्कूली बच्चों और मरीजों की मुश्किलें काफी बढ़ गईं.भीषण गर्मी के बीच लोग घंटों से सड़क पर फंसे रहने को मजबूर हैं.स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त हाईवे होने के कारण यहां छोटी सी बाधा भी बड़े जाम का रूप ले लेती है.

यातायात सुचारू कराने में जुटी पुलिस 

जाम की सूचना मिलने के बाद मोतीपुर थाने की पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है.सड़क के बीचों-बीच खराब हुए ट्रक को क्रेन की मदद से हटाने का प्रयास किया जा रहा है.पुलिस कर्मियों द्वारा हाईवे पर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकालने के लिए रूट डायवर्जन और ट्रैफिक क्लीयरेंस की कोशिश की जा रही है.प्रशासन का दावा है कि जल्द ही ट्रक को हटाकर परिचालन पूरी तरह सामान्य कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन