मुजफ्फरपुर: मुरौल अंचल कार्यालय में भारी गड़बड़ी पर भड़के अपर समाहर्ता, अपडेट नहीं मिला कैश बुक और रजिस्टर

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur Pending Files Discovered: मुरौल अंचल कार्यालय में अपर समाहर्ता के औचक निरीक्षण में भारी गड़बड़ियां मिली हैं.कैश बुक और रजिस्टर अपडेट नहीं होने पर सीओ को चेतावनी देते हुए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur Pending Files Discovered: जिले के मुरौल अंचल कार्यालय में नियमों और मानकों को ताक पर रखकर काम किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है.पिछले दिनों अपर समाहर्ता (राजस्व) कुमार प्रशांत द्वारा किए गए अंचल कार्यालय के औचक निरीक्षण में भारी गड़बड़ियां और घोर लापरवाही पकड़ी गई है.निरीक्षण के बाद अपर समाहर्ता ने जिलाधिकारी (डीएम) को विस्तृत कार्यवाही रिपोर्ट भेज दी है.उन्होंने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि मुरौल अंचल में राजस्व संबंधित कार्यों के निष्पादन की स्थिति बेहद खराब है और अहम रजिस्टरों को अपडेट तक नहीं रखा गया है.अपर समाहर्ता ने अंचलाधिकारी (सीओ) को कड़ी चेतावनी देते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया है.

सरकारी महाअभियान पर फेरा पानी

 जांच में यह बात सामने आई कि अंचल कार्यालय में राजस्व कार्यों की कोई समीक्षा नहीं होती है.हलका कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठकें भी नियमित रूप से नहीं की जाती हैं.इसके कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे राजस्व महाअभियान,अभियान बसेरा-2,दाखिल-खारिज,परिमार्जन प्लस व भू-मापी के सैकड़ों मामले महीनों से धूल फांक रहे हैं.अपर समाहर्ता ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि अंचल कार्यालय में जनहित और राजस्व से जुड़े कार्यों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है.

अभियान बसेरा-2: भूमिहीन अब भी पर्चे से वंचित 

सरकार की ‘अभियान बसेरा-2’ योजना के तहत मुरौल अंचल में 103 भूमिहीनों का चयन किया गया था.नीति के अनुसार इन सभी को बासगीत पर्चा मिल जाना चाहिए था,लेकिन अंचल प्रशासन की सुस्ती के कारण अब तक महज 67 भूमिहीनों को ही पर्चा दिया जा सका है.शेष 36 भूमिहीन आज भी अपने हक के लिए भटक रहे हैं.इसके अलावा वित्तीय पारदर्शिता में भी लापरवाही दिखी और अंचल का कैश बुक केवल 30 अप्रैल तक ही अपडेट पाया गया.इस रिपोर्ट के बाद से अंचल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन