ePaper

रिलायंस पेट्रोल पंप पर डॉक्टर की पत्नी से बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने छीनी चेन

Updated at : 09 Sep 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस पेट्रोल पंप पर डॉक्टर की पत्नी से बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने छीनी चेन

Bikers gang criminals snatched the chain

विज्ञापन

: काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग रोड की घटना

: चेन छिनते दोनों अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

: सिटी एसपी व एएसपी टाउन घटनास्थल पर पहुंच की जांच

: फुटेज में दिखे अपराधियों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस संवाददाता, मुजफ्फरपुर

शहर के कलमबाग रोड में अपराधियों ने डॉक्टर शैलेंद्र कुमार की पत्नी शशि सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना मंगलवार सुबह छह बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के परिसर की है. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी कलमबाग चौक की ओर भाग निकले. शशि सिंह शोर मचाते हुए कुछ दूर तक अपराधियों के पीछे दौड़ी. तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. चेन छिनतई की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार व काजीमोहम्मदपुर थाने के प्रभारी थानेदार शिब बालक कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन की है. अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस छानबीन कर रही है. पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में चेन छिनतई करते दोनों अपराधियों की तस्वीर कैद हो गयी है. अपाचे बाइक के आगे- पीछे दोनों का नंबर प्लेट नहीं लगा था. बाइक चला रहे अपराधी का चेहरा गोल- मटोल व सिर पर हेलमेट लगा रहा था. वहीं, पीछे बैठा अपराधी पतला- दुबला था. दोनों का चेहरा खुला और उम्र 25 से 32 साल के बीच में बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, डॉ. शैलेंद्र कुमार का अघोरिया बाजार में क्लीनिक है. उनका आवास बेला नंद बिहार कॉलोनी में है. उनकी पत्नी शशि सिंह हाउस वाइफ है. मंगलवार की सुबह वे अपने मोहल्ले व परिचित महिलाओं के साथ मां जानकी का दर्शन करने के लिए सीतामढ़ी टूरिस्ट वैन से जा रही थी. सुबह साढ़े पांच के आसपास वह घर से निकली. कलमबाग रोड में रिलायंस पेट्रोल पंप पर टूरिस्ट वैन रूक गयी. शशि सिंह की कुछ महिला मित्र आने वाली थी. वह वैन से नीचे उतर कर पेट्रोल पंप के परिसर में टहल रही थी. इस बीच बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे. पहले एक बार उनका चक्कर काटा. फिर, दूसरी बार में आया और उनके पास बाइक धीमा किया. पीछे बैठा अपराधी उनके गले से चेन झपटा. वह शोर मचाते हुए पीछे दौड़ी लेकिन, बदमाश कलमबाग की रोड की भाग निकले. चेन स्नेचरों पर शिकंजा कसने में पुलिस फेल जिला पुलिस चेन स्नेचरों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह से विफल हो रही है. हर पांचवें दिन शहर में एक महिला को बाइकर्स गैंग निशाना बना रहे हैं. लेकिन, पुलिस का अनुसंधान सीसीटीवी तक सिमट कर रह जा रहा है. अगर छिनतई करते अपराधी को भीड़ पकड़ कर पुलिस को सौंप भी देती है, तो उस नेटवर्क पर पुलिस आगे अनुसंधान नहीं कर पाती है.

जिले में चेन छिनतई की प्रमुख घटनाएं

एयरफोर्स जवान को मारी गोली:

जैतपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक एयरफोर्स जवान की पत्नी से चेन छीनने की कोशिश की. जब जवान ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. हालांकि, जवान की पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, जिसे बाद में ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया.

महिला को जमीन पर पटका:

सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु सिद्धार्थ पुरम में बदमाशों ने एक महिला को उसके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और फिर उसकी सोने की चेन छीनकर भाग गए.

शिक्षण अधिकारी से छिनतई:

अघोरिया बाजार चौक के पास बदमाशों ने एक प्रखंड शिक्षा अधिकारी की सोने की चेन झपट ली, जब वह ऑटो से उतर रही थीं.

ब्रह्मपुरा में छिनतई:

ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में लक्ष्मी चौक से सब्जी खरीदकर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली.

मिठनपुरा में सिर फोड़ा::

मिठनपुरा के क्लब रोड में अपराधियों ने चेन छिनतई के दौरान महिला के सिर पर पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया. चेन छिनतई से बचने के लिए यह सावधानी बरतें

कम से कम गहने पहने:

जितना हो सके, बाहर निकलते समय कीमती और भारी गहने पहनने से बचें. यदि पहनना जरूरी हो, तो उन्हें अपने कपड़ों से ढककर रखें.

नकली गहनों का उपयोग करें:

यदि आपको गहने पहनना पसंद है, तो असली के बजाय नकली गहने पहने.

सतर्क रहें:

अपने आस-पास के माहौल पर ध्यान दें. मोबाइल फोन पर बात करने या ईयरफोन लगाकर गाने सुनने से बचें, क्योंकि इससे आपका ध्यान भटक सकता है.

अकेले यात्रा करने से बचें:

खासकर सुनसान या कम रोशनी वाली जगहों पर रात में अकेले जाने से बचें.

संदेहास्पद लोगों से सावधान रहें:

अगर कोई बाइक या स्कूटर सवार व्यक्ति बार-बार आपके पास से गुजर रहा है या आपका पीछा कर रहा है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और सुरक्षित जगह पर जाएं.

बयान::

शहर में चेन स्नेचिंग रोकने को लेकर पुलिस की टेक्निकल सेल जांच कर रही है. एक स्पेशल क्यूआरटी का गठन किया जा रहा है. जो विशेषकर स्नेचिंग पर ही काम करेगी. कोटा किरण कुमार, सिटी एसपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन