नवाचार में मुजफ्फरपुर देश में अव्वल, इंस्पायर अवार्ड में बिहार का नाम रोशन

Published by : LALITANSOO Updated At : 15 Sep 2025 7:19 PM

विज्ञापन

Bihar's name shines in Inspire Award

विज्ञापन

सबसे ज्यादा आइडिया भेजने के मामले में मुजफ्फरपुर को मिला पहला स्थान

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने वाले ”इंस्पायर अवार्ड” के लिए सबसे ज्यादा आइडिया अपलोड करने के मामले में मुजफ्फरपुर जिले ने पूरे भारत में पहला स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. यह पहली बार है जब बिहार का कोई जिला इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर शीर्ष पर पहुंचा है. इंस्पायर अवार्ड के तहत वर्ग 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के विज्ञान से जुड़े आइडिया और मॉडल अपलोड किए जाते हैं. जिले में कुल 1802 सरकारी और 784 निजी, सीबीएसइ, संस्कृत और मदरसे के विद्यालय हैं. इनमें से कुल 2027 विद्यालयों को पंजीकृत किया गया, जिसमें 1831 विद्यालयों के 8679 प्रतिभागियों के आइडिया अपलोड हुए.

इस उपलब्धि में सरकारी विद्यालयों का योगदान सराहनीय रहा. उन्होंने लगभग 93 फीसदी पंजीकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया. वहीं, निजी, सीबीएसइ और मदरसा विद्यालयों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, जिन्होंने अब तक सिर्फ 34 फीसदी पंजीकरण ही पूरे किए है. बताया गया कि इस कार्य में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविंद और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) सुजीत कुमार दास के नेतृत्व में संभाग प्रभारी मनोज कुमार, जिला मास्टर ट्रेनर आलोक सिन्हा की तकनीकी टीम, जिसमें बीइडीएमसी के डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर शिक्षक और आइसीटी इंस्ट्रक्टर शामिल थे. विभाग के अधिकारियों के अनुसार 15 सितंबर अपलोड करने की अंतिम तिथि, लेकिन भारत सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन