Bihar Train Accident: मुजफ्फरपुर जंक्शन के समीप ट्रेन हादसा, मुजफ्फरपुर पुणे स्पेशल ट्रेन का इंजन बेपटरी
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 22 Sep 2024 7:15 AM
ट्रेन हादसा
Bihar Train Accident: मुजफ्फरपुर जंक्शन के समीप मुजफ्फरपुर पुणे स्पेशल ट्रेन बेपटरी हो गयी है. इस घटना की सूचना के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए है.
Bihar Train Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन के समीप ट्रेन हादसा हुआ है. जहां पर मुजफ्फरपुर पुणे स्पेशल ट्रेन (05389) का इंजन बेपटरी हो गया. हादसा जंक्शन से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई है. इस घटना की सूचना के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए है. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. हालांकि अभी तक किसी प्रकार की अनहोनी की सूचना नहीं मिली है. बता दें कि इंजन सेटिंग के लिए जा रही थी. इसी दौरान तीन जोड़ा चक्का बेपटरी हो गया है. मौके पर कर्मियों को बुलाया गया है. इसके साथ ही क्रेन को भी बुलाया गया है. हालांकि तीन पहले मुजफ्फरपुर में मालगाड़ी बेपटरी हुई थी.
मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर से कोटा के लिए कल चलेगी विशेष ट्रेन
रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 23 सितंबर को समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर से कोटा (राजस्थान) के लिए 01-01 जोड़ी वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है. सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि 05599 समस्तीपुर-कोटा वन-वे स्पेशल 23 सितंबर को समस्तीपुर से दोपहर एक बजे खुलेगी, जो दोपहर 02 बजे मुजफ्फरपुर, दोपहर 03 बजे हाजीपुर, शाम 05.05 बजे छपरा जंक्शन पर पहुंचेगी. इसके बाद गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर-आगरा कैंट-मथुरा होते हुए अगले दिन शाम 04.30 बजे कोटा पहुंचेगी. इसमें शयनयान श्रेणी के 14 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे. इसके अतिरिक्त 05299 मुजफ्फरपुर-कोटा वन-वे स्पेशल का परिचालन भी 23 सितंबर को किया जाएगा. यह मुजफ्फरपुर से रात 08.50 बजे खुलेगी.
जेएसएससी परीक्षा स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा के मद्देनजर रांची से भागलपुर व भागलपुर रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. सीपीआरओ एस चंद्र ने बताया कि रांची-भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल गाड़ी संख्या 08601/08602 चलायी जा रही है. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 08601 रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल आगामी 21 सितंबर को रांची से शाम 06.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 06.15 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08602 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल आगामी 22 सितंबर को भागलपुर से शाम 05.35 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05.20 बजे रांची पहुंचेगी. अप व डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल मुरी, बोकारो स्टील सिटी,चंद्रपुरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, जमालपुर, सुलतानगंज स्टेशनों पर रुकेगी.
Also Read: Bihar Land Survey: बिहार भूमि सर्वे का काम टला! भूमि सुधार मंत्री ने रैयतों को दी बड़ी राहत
इस स्पेशल में प्रथम-सह-द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 4 व साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे. सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 08603 रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल आगामी 22 सितंबर को रांची से शाम 06.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 06.15 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08604 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल आगामी 23 सितंबर को भागलपुर से शाम 05.35 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05.20 बजे रांची पहुंचेगी. अप व डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, जमालपुर, सुलतानगंज स्टेशनों पर रूकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 06 व साधारण श्रेणी के 06 कोच होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










