Bihar News: मुजफ्फरपुर में मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत, सिवरेज निर्माण के दौरान हुआ हादसा

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के श्री राम नगर मोहल्ले में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है. ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के श्री राम नगर मोहल्ले में मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत होने की सूचना है. श्री राम नगर मोहल्ले में एसटीपी और सिवरेज का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूर की मौत होने की सूचना है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. मोहल्ले के लोग अक्रोषित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

घायल मजदूरों का चल रहा इलाज

हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर एमआइटी में एसटीपी का निर्माण कराया जा रहा है. बुधवार की सुबह एसटीपी के लिए खोदे गये गड्डों में गिर जाने से दो मजदूर की मौत की बात सामने आ रही है. सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. जख्मी मजदूरों को निकाल कर एक निजी अस्पताल में भर्ती करायी है. मृतक मजदूरों में से एक अजबुल 20 वर्ष मालदा, बंगाल का रहने वाला है.वहीं दूसरा अक्रमुल 21 वर्ष पिता – सहाबुद्दीन सियालदाह कोलकाता का रहनेवाला बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन