Bihar News: कोलकाता-कटिहार ट्रेन से स्विस गोल्ड के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर DRI की टीम ने की कार्रवाई
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 06 Sep 2024 8:43 PM
बिहार न्यूज
Bihar News: कोलकाता से एक किलो स्विस गोल्ड लेकर तस्कर ट्रेन से कटिहार होकर मुजफ्फरपुर आ रहा है. उसके सीट व बर्थ नंबर की भी जानकारी दी गयी थी.
Bihar News: मुजफ्फरपुर. डीआरआइ की टीम ने कटिहार जंक्शन से ट्रेन में बैठे तस्कर के पास से एक किलो स्विट्जरलैंड का गोल्ड बरामद किया है. तस्कर कोलकाता के हुगली का रहनेवाला है. वह सोना को बैग में छिपाकर रखे हुए था. तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर स्थित डीआरआइ कार्यालय लाया गया है. उससे गोल्ड तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है. बरामद सोने की खुले बाजार में कीमत 75 लाख रुपये के आसपास बतायी जा रही है.
डीआरआइ के सूत्रों की मानें तो सूचना मिली थी कि कोलकाता से एक किलो स्विस गोल्ड लेकर तस्कर ट्रेन से कटिहार होकर मुजफ्फरपुर आ रहा है. उसके सीट व बर्थ नंबर की भी जानकारी दी गयी थी. सूचना के बाद डीआरआइ की टीम कटिहार में उसके बर्थ पर छापेमारी के लिए पहुंची. वहां टीम को देखकर तस्कर भागना चाहा. लेकिन, डीआरआइ के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया. उसके पास एक बैग था, तलाशी लेने पर कपड़े के नीचे एक किलो स्विट्जरलैंड का गोल्ड रखा हुआ मिला.
मुजफ्फरपुर, दरभंगा व हाजीपुर में करनी थी सप्लाई
पकड़े गये तस्कर से डीआरआइ की टीम ने लंबी पूछताछ की. उसका कनेक्शन मुजफ्फरपुर, दरभंगा व हाजीपुर के सोना कारोबारियों से जुड़ रहा है. डीआरआइ ने उसके पास से एक दर्जन से अधिक मोबाइल नंबर बरामद किये हैं, जो उत्तर बिहार के सोना कारोबारियों के हैं.
मांग के अनुसार करता है सप्लाई
तस्कर कोलकाता के एक बड़े सोना कारोबारी से जुड़ा है. उसके यहां उत्तर बिहार से जब सोने की डिमांड भेजी जाती है तो वह कैरियर के माध्यम से सोने की खेप भेजता है. उसे कारोबारियों के नाम-पते की जानकारी नहीं दी जाती है. चेहरे की पहचान दी जाती है और मोबाइल नंबर दे दिया जाता है.
मुजफ्फरपुर सर्राफा मंडी के कई कारोबारी रडार पर
मुजफ्फरपुर सर्राफा मंडी में तस्करी का सोना पहुंच रहा है. डीआरआइ की टीम ने डेढ़ दर्जन से अधिक कारोबारियों को अपने रडार पर रखा है, जो तस्करी का सोना मंगवाते हैं. कटिहार में पकड़े गये कैरियर ने भी मुजफ्फरपुर में खेप देने की बात कही है. इससे पहले पटना में पकड़े गये सोना का तार भी मुजफ्फरपुर सर्राफा मंडी से जुड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










