बिहार में पहुंच रही चीनी लहसुन की खेप, खरीदारी में बरतें सावधानी, स्वास्थ्य के लिए है हानिकारक, ऐसे करें पहचान

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :13 Sep 2024 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
bihar chinese garlic news | Bihar News: Chinese garlic consignment is reaching Bihar, be careful while purchasing, it is harmful for health.

Bihar News: बिहार में धंधेबाजों ने नेपाल के रास्ते चीन के लहसुन की तस्करी तेज कर दी है. प्रतिबंध के बावजूद बड़ी मात्रा में यह लहसुन बिहार के बाजारों में पहुंच रहा है. पहचान नहीं होने के कारण अधिकतर लोग चीनी लहसुन की खरीदारी भी कर ले रहे हैं. जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में धंधेबाजों ने नेपाल के रास्ते चीन के लहसुन की तस्करी तेज कर दी है. प्रतिबंध के बावजूद बड़ी मात्रा में यह लहसुन बिहार के बाजारों में पहुंच रहा है. पहचान नहीं होने के कारण अधिकतर लोग चीनी लहसुन की खरीदारी भी कर ले रहे हैं. मसाला मंडी की मानें तो सिर्फ एक शहर मुजफ्फरपुर में करीब 900 टन लहसुन की खपत होती है. जिसमें करीब 20 फीसदी के बाजार पर चीनी लहसुन का कब्जा है.

सरकार ने वर्ष 2014 से ही चीनी लहसुन पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन नेपाल के रास्ते बड़ी खेप में यह बाजार तक पहुंच रहा है. दो दिन पूर्व रक्सौल से आने वाली एक ट्रेन से करीब एक हजार किलो चीनी लहसुन कस्टम ने पकड़ा था. इसे भेजने वालों की पहचान की गयी थी. हालांकि छोटी और बड़ी गाड़ियों से चीनी लहसुन शहर के बाजार में आ रहा है.

देशी लहसुन से काफी सस्ता है चीनी लहसुन

इस लहसुन की तस्करी का सबसे बड़ा कारण है कि यह देसी लहसुन से काफी सस्ता है और इसे अच्छे मार्जिन पर बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है, लेकिन यह लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ है. डॉक्टरों का कहना है कि चीनी लहसुन के प्रोसेस के कारण यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.

Also Read: जमीन सर्वे को लेकर अमीनों को मिली नई जिम्मेदारी, रैयतों के लिए ये काम अब होगा आसान

चीन दुनिया में लहसुन का सबसे बड़ा उत्पादक देश

चीन दुनिया में लहसुन का सबसे बड़ा उत्पादक है. वहां इसे उगाने में बहुत ज्यादा केमिकल और कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है. यह सेहत के लिए खतरनाक है. इसके अलावा उसमें फंगस मिलने की भी आशंका होती है. इसी वजह से केंद्र सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है. बावजूद उसकी तस्करी हो रही है.

चीनी लहसुन की ऐसे करें पहचान

दुकानदार बताते हैं कि चीनी लहसुन को पहचानना बहुत आसान है. उसका रंग, आकार व उसकी गंध देसी लहसुन से अलग होती है. चीनी लहसुन आम तौर पर देसी लहसुन के मुकाबले छोटे होते हैं. वह हल्के सफेद और हल्के गुलाबी रंगत लिए हुए होते हैं. दूसरी तरफ देसी लहसुन साइज में बड़े होते हैं और उनका रंग सफेद या फिर क्रीम कलर का होता है. दोनों की गंध में भी फर्क है. देसी लहसुन की गंध तेज होती है,जबकि चाइनीज लहसुन की गंध हल्की होती है.

पटना में गंगा में डूबने से युवक की गई जान, पेड़ पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन