मुजफ्फरपुर में सरेराह युवक की पीट-पीट कर हत्या, परिजनों को दोस्तों पर शक
Published by : Ashish Jha Updated At : 04 Aug 2024 9:54 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime: परिजनों को संदेह है कि आकाश की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है. पुलिस भी ऐसा ही मान कर जांच को आगे बढ़ा रही है. आकाश के दास्तों की तलाश की जा रही है.
Bihar Crime: मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में हत्या की एक बड़ी वारदात हुई है. जिले के नगर थाना के शुक्ला रोड में रविवार की अहले सुबह एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई. हत्या के कुछ देर बाद युवक का शव नाले से बरामद हुआ. माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया गया था. मृतक का नाम आकाश कुमार बताया जा रहा है और वो तीन कोठिया मोहल्ले का निवासी था. जहां नाले से शव की बरामदगी हुई है, वहां सड़क पर खून पसरा है. टूटे हुए ईंट पत्थर गिरे हैं. आसपास के लोग घटना को लेकर अनभिज्ञता जता रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. आकाश के सिर और चेहरे पर जख्म के काफी निशान हैं.
सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस
इस मामले में पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस को आशंका है कि स्माईकियो ने वर्चस्व को लेकर मारपीट में घटना को अंजाम दिया है. एएसपी टाउन भानुप्रताप सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की और एफएसएल टीम को बुलवाया. एफएसएल ने घटना स्थल से खून का नमूना उठाया है. पुलिस को अब तक किसी प्रकार का ठोस सबूत या अन्य जानकारी नहीं मिली है. आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद परिजनों से भी पुलिस जानकारी ले रही है. पुलिस जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की बात कह रही है.
Also Read: Darbhanga Metro: कब शुरू होगी दरभंगा समेत चार शहरों में मेट्रो, नवंबर में राइट्स सौंपेगी रिपोर्ट
परिजनों को दोस्तों पर शक
परिजनों को संदेह है कि आकाश की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है. पुलिस भी ऐसा ही मान कर जांच को आगे बढ़ा रही है. आकाश के दास्तों की तलाश की जा रही है. आकाश का छोटा भाई एक वाहन रिपेयरिंग सेंटर में काम करता है. उसने पुलिस को बताया है कि आकाश कोई काम नहीं करता था. आकाश अक्सर नशे में घूमता रहता था. उसने आकाश के कुछ साथियों पर ही घटना को अंजाम देने का शक जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










