ePaper

Bihar News : बिहार में फिर से बैंक लूट, मुजफ्फरपुर में फिल्मी अंदाज में 15 लाख लेकर भागे बेखौफ बदमाश

Updated at : 08 Jan 2021 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News : बिहार में फिर से बैंक लूट, मुजफ्फरपुर में फिल्मी अंदाज में 15 लाख लेकर भागे बेखौफ बदमाश

Bihar Bank robbery in muzaffarpur : मुजफ्फरपुर मेंं दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात सामने आ रही है. अपराधियों ने बैंक लूट के दौरान कई राउंड की फायरिंग भी की है. बैंक लूट की इस वारदात से इलाकें में हड़कंप मच गया है. बता देंं कि बीते दिनों ही दरभंगा में भी दिन के समय में ही अपराधियों ने सोना लूट कांड को अंजाम दिया था.

विज्ञापन

Bihar News : मुजफ्फरपुर मेंं दिनदहाड़े बैंक लूट (Bank loot) की वारदात सामने आ रही है. अपराधियों ने बैंक लूट के दौरान कई राउंड की फायरिंग भी की है. बैंक लूट की इस वारदात से इलाकें में हड़कंप मच गया है. शुरूआती जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बैंक से 17 लाख रूपये लूटकर भाग गया है. बता देंं कि बीते दिनों ही दरभंगा में भी दिन के समय में ही अपराधियों ने सोना लूट कांड को अंजाम दिया था. बिहार के मुजफ्फरपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक लूटने से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के सकरा के इलाके की बंधन बैंक से 17 लाख लूट लिया गया है. घटना के बाद अपराधियों ने कई राउंड की फायरिंग भी की है. बैंक लूट की वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं.

बताया जा रहा है कि बैंक लूट के लिए पांंच हथियारधारी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। सभी अपराधी बाईक से आए थे. वहीं घटना के दौरान बगल के एक अंडा दुकानदार ने अपराधियों को पकड़ना चाहा, लेकिन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. अंडा दुकानदार को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं पुलिस (Bihar police) की टीम घटना की छानबीन कर रही है.

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन