ePaper

बहन की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

Updated at : 23 Nov 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
बहन की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

बहन की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

विज्ञापन

साहेबगंज. चकिया थाना क्षेत्र के कोयलाबेलवा निवासी कुंदन कुमार शनिवार को साहेबगंज थाना पहुंचे और अपनी बहन की हत्या कर शव गायब करने का आरोप बहन के ससुराल वालों पर लगाया. बताया कि नौ वर्ष पहले उसकी बहन गुड़िया कुमारी की शादी माधोपुर हजारी निवासी विकास कुमार से हुई थी. बहन को एकलौता पुत्र है. बीते मंगलवार को उनकी बहन ने मोबाइल पर कॉल कर उससे बात की थी. उसके बाद से फोन नहीं आया. बीते शुक्रवार की रात विदेश में रह रहे उसके भाई ने फोन कर बताया कि बहन के ससुराल वाले बहन के भाग जाने की बात कह रहे हैं. शनिवार की सुबह वे परिजनों के साथ बहन के ससुराल पहुंचे, तो देखा कि घर बंद है़ वहां कोई नहीं हैं. उसकी बहन भी घर में नहीं थी. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि मौखिक शिकायत के आलोक में मामले की छानबीन को लेकर एसआइ राकेश कुमार को माधोपुर हजारी भेजा गया था. लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन