गर्मी बढ़ी तो जिले में एइएस के केस बढ़ने लगे, दो बच्चे में रोग की पुष्टि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 7:00 PM
बच्चे एइएस से पीड़ित होकर एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती हो रहे हैं.
मुजफ्फरपुर. गर्मी बढ़ी तो जिले में एइएस के केस बढ़ने लगे हैं. बच्चे एइएस से पीड़ित होकर एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती हो रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले के दो बच्चों में एइएस की पुष्टि हुई है. अहियापुर स्थित झपहा के रहने वाले अनिल पासवान का आठ साल का बेटा सत्यम कुमार में एइएस की पुष्टि हुई है. वहीं, मुशहरी के रहने वाले विक्रम साह के साढे़ तीन साल के बेटे आयुष कुमार में भी एइएस की पुष्टि हुई है. हालांकि अभी दोनों बच्चों का इलाज पीकू में चल रहा है. दोनों दो और तीन मई को पीएचसी से रेफर होकर आये थे. अब तक जिन बच्चों में एइएस की पुष्टि हुई है, उनमें छह बच्चे जिले के जबकि दो सीतामढ़ी और एक शिवहर व एक वैशाली का रहनेवाला है. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि बच्चों में बढ़ रही बीमारी को देखते हुए जिले में एइएस को लेकर जागरूकता बढ़ा दी गयी है. बच्चों को धूप में नहीं निकलने और बासी खाना नहीं खाने की सलाह दी जा रही है.शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि बच्चों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










