नये कार्यालय में योगदान नहीं देने वाले पर होगी कार्रवाई

Published at :10 Jul 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
नये कार्यालय में योगदान नहीं देने वाले पर होगी कार्रवाई

नये कार्यालय में योगदान नहीं देने वाले पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर तीन वर्ष या इससे अधिक से एक ही कार्यालय में पदस्थापित लिपिक, प्रधान लिपिक, सहायक प्रशासी पदाधिकारी और जनसेवकों का स्थानांतरण किया गया था. इन सभी को वर्तमान जगह से हटाकर दूसरे प्रखंड, पंचायत या अनुमंडल कार्यालयों में पोस्टिंग की गयी, लेकिन इसमें कई कर्मचारियों ने अपने नए कार्यालय में योगदान नहीं किया है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि योगदान नहीं देने वाले कर्मियों पर विभागीय की कार्रवाई की अनुशंसा होगी. बता दें कि सभी स्थानांरित कर्मियों को पांच जुलाई तक हर हाल में नव पदस्थापन वाले कार्यालय में योगदान देने को कहा गया था. अन्यथा छह जुलाई को स्वत: वे विरमित हो जायेंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्थानांतरित कर्मियों को को उनके नवपदस्थापन स्थल पर योगदान देने के लिए उनके प्रभार का आदान-प्रदान करेंगे. कर्मियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके अनुसार कुल 19 जन सेवकों को इधर से उधर किया गया है. जिले के 106 लिपिक, 25 प्रधान लिपिक, और 14 सहायक प्रशासी पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. इनमें से कई की प्रतिनियुक्ति भी उनके कार्यों को ध्यान में रखते हुए उसी कार्यालय में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन