मुजफ्फरपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारियां, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Muzaffarpur News: शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में 21 जून को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की मौजूदगी में भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनेगा. “Yoga for Healthy Ageing” थीम पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य और आयुष विभाग द्वारा पंचायत स्तर तक व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

विज्ञापन

Muzaffarpur News: ऐतिहासिक शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में 21 जून को जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस विशेष अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. राज्य आयुष समिति, बिहार और आयुष मंत्रालय के निर्देशों पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य और आयुष विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.

‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर केंद्रित होंगे कार्यक्रम

इस वर्ष 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रखी गई है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि योग स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का आधार है. जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड, पंचायत और वार्ड स्तर तक व्यापक कार्यक्रम होंगे. जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेजों, अमृत सरोवरों और आंगनबाड़ी केंद्रों में योगाभ्यास व योग संवाद का आयोजन किया जाएगा.

स्कूलों, विशेष संस्थानों और सोशल मीडिया पर विशेष फोकस

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी सरकारी व निजी स्कूलों में योग अभ्यास के साथ भाषण, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी. इसके अलावा शेल्टर होम, जेल और महादलित टोलों में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम का व्यापक उपयोग किया जाएगा, ताकि योग का संदेश जन-जन तक पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन