Muzaffarpur : दोस्तों के साथ गंडक नदी में नहाने गये युवक की डूबने से मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 24 Apr 2025 1:42 AM

विज्ञापन

Muzaffarpur : दोस्तों के साथ गंडक नदी में नहाने गये युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन

कांटी.नगर परिषद वार्ड 8 के पार्षद राममोहन पासवान उर्फ मुन्ना के पुत्र का बूढ़ी गंडक नदी में बुधवार को डूबने की सूचना से परिजन के साथ क्षेत्र में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने बताया राममोहन पासवान के लगभग 15 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था.इसी बीच मयंक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया.उसको डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया.मगर देखते देखते मयंक गहरे पानी में डूब गया.सूचना मिलते परिजन के साथ सैकड़ों लोग नदी किनारे पहुंच गए.कुछ मछुआरे और तैराक गहरे पानी में जाकर शव की खोजबीन शुरू की.सूचना मिलते ही नगर परिषद के सभापति दिलीप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे.दिलीप कुमार ने रोते बिलखते परिजन को ढांढस बंधाया.साथ ही शव को खोजने के लिए वरीय अधिकारी के साथ एसडीआरएफ टीम को सूचित किया.देर शाम को स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मयंक का शव नदी से बाहर निकाला. मयंक का शव पानी से बाहर निकलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई.परिजनों का चीत्कार देख आसपास के मौजूद लोग और जनप्रतिनिधि का भी आंख नम हो गया.स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी मयंक के घर पहुंचे. परिजन की चीत्कार देख इसराइल मंसूरी भी गमगीन हो गये. इसराइल मंसूरी ने मृतक मयंक के पिता वार्ड पार्षद राममोहन पासवान सहित परिजन को ढांढस बंधाया.साथ ही सक्षम पदाधिकारी को फोन कर मामले की जानकारी देते हुए अपने स्तर से यथासंभव कार्य करने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन