मुजफ्फरपुर : दारोगा और सीओ को जलाने का प्रयास, इस कारण से फेंका पेट्रोल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2017 4:56 AM
मड़वन : थाना क्षेत्र के गोरियारा गांव में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने गये सीओ को जलाने का प्रयास किया गया. अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया. इस दौरान एक व्यक्ति पर पुलिस ने डंडे बरसाने शुरू कर दिये. आरोप है कि पिता को पिटते देख पुत्र ने वहां मौजूद सीओ […]
मड़वन : थाना क्षेत्र के गोरियारा गांव में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने गये सीओ को जलाने का प्रयास किया गया. अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया. इस दौरान एक व्यक्ति पर पुलिस ने डंडे बरसाने शुरू कर दिये. आरोप है कि पिता को पिटते देख पुत्र ने वहां मौजूद सीओ व दारोगा पर जला हुआ मोबिल ऑयल फेंक दिया. किसी तरह जान बचा कर सीओ वहां से भागे. आरोपित पुत्र को पुलिस ने पकड़ कर पीटा व अपने साथ ले गयी.मामले में सीओ ने तीन नामजद व छह अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अतिक्रमण हटाने के विरोध में मोबिल व केराेसिन डाल कर आग लगाने के प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, गोरियारा गांव के रूदल राय व शत्रुघ्न राय ने रामचंद्र राय के खिलाफ अतिक्रमण की शिकायतमड़वन में सीओ…की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










