Bihar : सर्जिकल स्ट्राइक पर केजरीवाल, चिदंबरम, निरुपम के खिलाफ शिकायत दर्ज

मुजफ्फरपुर : एक अदालत में आज यहां सेना द्वारा पाक के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेताओं पी चिदंबरम तथा संजय निरुपम के खिलाफ देशद्रोह कानून के तहत मुकदमा चलाने की प्रार्थना की मांग करती शिकायत दर्ज कराई गई. जगन्नाथ शाह नाम के व्यक्ति […]
मुजफ्फरपुर : एक अदालत में आज यहां सेना द्वारा पाक के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेताओं पी चिदंबरम तथा संजय निरुपम के खिलाफ देशद्रोह कानून के तहत मुकदमा चलाने की प्रार्थना की मांग करती शिकायत दर्ज कराई गई. जगन्नाथ शाह नाम के व्यक्ति ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामचंद्र प्रसाद की अदालत में केजरीवाल, चिदंबरम और निरुपम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
तीनों नेताओं पर पीओके में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना द्वारा हमले के दावे के समर्थन में सबूत मांगने का आरोप है. अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 19 अक्तूबर की तारीख तय की. याचिका दाखिल करने वाले शख्स हाल ही में स्थापित पार्टी आप और हम के अध्यक्ष हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




