ePaper

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Updated at : 12 Sep 2016 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर : जिले के कांटी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक घटनास्थल से पुलिस को एक कारतूस का खोखा मिला है. बताया जा रहा है कि घटना रविवार देर रात की है. जब, स्वर्ण व्यवसायी अपने बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले के कांटी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक घटनास्थल से पुलिस को एक कारतूस का खोखा मिला है. बताया जा रहा है कि घटना रविवार देर रात की है. जब, स्वर्ण व्यवसायी अपने बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. उसी वक्त पहले से घात लगाये अपराधियों ने फूलमत देवी मंदिर के पास सीने में दो गोलियां उतार दी. घटनास्थल पर ही व्यवसायी की मौत हो गयी. स्वर्ण व्यवसायी का नाम शिवेश कुमार है और कांटी में यशोदा ज्वेलर्स नाम से उनकी दुकान थी. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने कांटी मड़वन पथ को जाम कर दिया और आज उन्होंने विरोध में कांटी बाजार को बंद रखा है.

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस इसे लूटपाट की घटना मान रही है. वहीं घटना के बाद से इलाके में तनाव और लोगों में आक्रोश है. बताया जा रहा है कि मृतक ने पहले भी अपनी जान की रक्षा की गुहार पुलिस से लगायी थी. वहीं दूसरी ओर पुरानी रंजिश और जमीन विवाद का मामला भी बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन