बिहार : मुजफ्फपुर में बाल सुधार गृह के करीब आधा दर्जन बच्चों को फ्लू की शिकायत

मुजफ्फरपुर : बिहारमें मुजफ्फरपुरके सदर अस्पताल में आज सुबह अफरा तफरी का माहौलबनगया. दरअसल, मुजफ्फरपुर बाल सुधार गृह के करीब आधा दर्जन बच्चे बीमार हो गये. जिनको उपचार के लिए यहां लाया गया. बीमार बच्चे ने बताया की उन्हें कल से हीबुखार है और ठंड लग रही है. रिमांड होममेंउन्हें फस्ट एड की दवा दी […]
मुजफ्फरपुर : बिहारमें मुजफ्फरपुरके सदर अस्पताल में आज सुबह अफरा तफरी का माहौलबनगया. दरअसल, मुजफ्फरपुर बाल सुधार गृह के करीब आधा दर्जन बच्चे बीमार हो गये. जिनको उपचार के लिए यहां लाया गया. बीमार बच्चे ने बताया की उन्हें कल से हीबुखार है और ठंड लग रही है.
रिमांड होममेंउन्हें फस्ट एड की दवा दी गयी. लेकिन कोई सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया. बीमार बच्चे के अनुसार और भी कई बच्चे बुखार से प्रभावित है जिनका इलाज रिमांड होम में ही चल रहा है. वहीं, अस्पतालकर्मियों केमुताबिक भर्ती बच्चों कोबुखार है और उन्हें ठंड लग रही है.शुरूआती जांच में फ्लू के लक्षणदिखरहे है लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता लग पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




