Viral Video: पलंग सागवान के… भोजपुरी गाने पर बुजुर्ग का डांस देखकर रह जाएंगे दंग
Published by : Amitabh kumar Updated At : 08 Dec 2025 10:10 AM
Viral Video: पलंग सागवान के… भोजपुरी गाने पर बुजुर्ग का डांस देखकर रह जाएंगे दंग
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. भोजपुरी गाने पर यह डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है. आप भी देखें डांस का वीडियो.
Viral Video : सोशल मीडिया पर बुजुर्ग व्यक्ति के जबरदस्त डांस का वीडियो वायरल हो रहा है. ऐसा लग रहा है कि किसी शादी के कार्यक्रम का यह वीडियो है. कुछ लड़के डांस फ्लोर पर नजर आ रहे हैं. गाना भोजपुरी भाषा में बज रहा है. लड़के डांस कर ही रहे थे कि वहां बुजुर्ग शख्स पहुंच जाते हैं. वे खुद को खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के सुपरहिट गाने ‘पलंग सागवान के’ की धुन पर रोक नहीं पाते. डांस फ्लोर पर वे गाने की धुन पर डांस करने लगते हैं. पहले ये वीडियो देखें फिर हम आपको आगे मजेदार बात बताएंगे.
View on Instagram
डांस के दौरान क्या नजर आ रहा है खास
डांस के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति डांस फ्लोर पर जब पहुंचते हैं तो लड़के जरा हट जाते हैं. वे उनका उत्साह बढ़ाते वीडियो में नजर आते हैं. खाज चीज जो नजर आ रही है वो यह है कि एक बुजुर्ग महिला उनको डांस करने से रोक रही है. इसके बाद भी वे नहीं मानते और हाथ को जोर–जोर से हिलाकर डांस करने लगते हैं. इसे बाद बुजुर्ग महिला वहां से चली जाती है. संभवत: महिला उसने परिवार की रही होगी जिन्हें बुजुर्ग शख्स को डांस करते देख अच्छा नहीं लगा होगा.
‘पलंग सागवान के’ आज भी खूब लोकप्रिय
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शकों की हमेशा पसंद रही है. दोनों का सुपरहिट गाना ‘पलंग सागवान के’ आज भी खूब लोकप्रिय है और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है. गाना जब भी बजता है लोगों के पांव थिरकने लगते हैं और डांस करने लगते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










