Arvind Akela Kallu New Song: यूट्यूब पर छाया अरविंद अकेला का नया गाना ‘ओठललिया’, ज्योतिका पासवान की अदाओं ने लूटा दिल

Updated:
विज्ञापन
Arvind Akela Kallu New Song Othlaliya

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘ओठललिया’, फोटो- इंस्टाग्राम

Arvind Akela Kallu Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘ओठललिया’ रिलीज होते ही ट्रेंड में आ गया. सॉन्ग को अरविंद ने अपनी आवाज दी है. वीडियो में अरविंद के साथ ज्योतिका पासवान है. गाने का वीडियो यहां देखिए.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में अरविंद अकेला कल्लू एक जाना-पहचाना नाम है, जिनके गाने और मूवीज पर दर्शकों जमकर प्यार बरसाते हैं. खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बाद अरविंद की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. हर बार वह अपने नये गानों से सोशल मीडिया पर आग लगा देते हैं. एक बार फिर वह अपने फैंस के लिए नया सॉन्ग ओठललिया लेकर आए है. गाने में उनके साथ ज्योतिका पासवान कदम से कदम मिलाकर डांस कर रही है. दोनों के डांस स्टेप्स काफी कमाल लग रहे और उनकी जोड़ी भी बवाल लग रही.

गाने का पूरा वीडिया

ओठललिया गाने का डिटेल

‘ओठललिया’ सॉन्ग यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर रिलीज हुआ है. गाने को आवाज अरविंद अकेला कल्लू ने दिया है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. ज्योतिका पासवान अपने कातिलाना डांस मूव्स से आपको भी दीवाना बना देगी. साड़ी में वह खूबसूरत लग रही है. गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है और डायरेक्टर असलम खान है. इसे एडिट रोहन ने किया है और मेकअप शिबू और राजेश का है. सहायक निदेशक नवीन ठाकुर है. गाने पर रिएक्ट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, वाह क्या गाना है. एक यूजर ने लिखा, बहुत ही बेहतरीन आवाज और परफॉर्मेंस, दिल जीत लिया.

अरविंद अकेला कल्लू की नेट वर्थ

अरविंद अकेला कल्लू को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ‘बोलता मुरगवा कुकड्डू कू’ गाने से खूब पहचान मिली. इस गाने ने उन्हें लोगों के बीच पहचान दिलाई. उन्होंने कई गाने गाए और फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें कलुआ करोड़पति (2016), कलुआ बड़ा सतावेला (2016), बलमा बिहार वाला 2 (2016), स्वर्ग (2017) और सईयां सुपरस्टार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कल्लू 3 करोड़ रुपये के मालिक हैं. उनकी कमाई का सोर्स, भोजपुरी फिल्में, गाने, स्टेज शो, प्रमोशन एल्बम है. रिपोर्ट के अनुसार वह एक फिल्म में एक्टिंग के लिए 10 लाख रुपये की तगड़ी फीस चार्ज करते हैं.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu Naach re Patarki Song: अरविंद अकेला के गाने ‘नाच रे पतरकी’ पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज, नेहा सिंह का डांस देख डोला फैंस का दिल

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola