Arvind Akela Kallu Naach re Patarki Song: अरविंद अकेला के गाने 'नाच रे पतरकी' पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज, नेहा सिंह का डांस देख डोला फैंस का दिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Dec 2025 12:58 PM
अरविंद अकेला का गाना नाच रे पतरकी, फोटो- इंस्टाग्राम
Arvind Akela Naach re Patarki Song: अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'नाच रे पतरकी' पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं. सॉन्ग में अरविंद के साथ एक्ट्रेस नेहा सिंह ने स्क्रीन शेयर किया है. इस गाने का वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं.
Arvind Akela Naach re Patarki Song: भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू के गाने खूब सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. उनका हर गाना फैंस को भाता है. वैसे तो अरविंद के नये गाने छा जाते हैं, लेकिन उनके पुराने सॉन्ग्स पर भी जबरदस्त व्यूज आए हुए है. आज आपको उनके सुपरहिट गाने ‘नाच रे पतरकी’ के बारे मे बताते हैं. इस सॉन्ग में उनके साथ एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे है. गाने के वीडियो में अरविंद और नेहा सिंह का डांस कर रहे हैं. इस गाने पर अब तक 268 मिलियन व्यूज आ गए हैं.
‘नाच रे पतरकी’ गाना सुना है?
अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘नाच रे पतरकी’ सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. ये सॉन्ग साल 2021 में आया था और इसे अरविंद के साथ शिल्पी राज ने गाया था. सॉन्ग में उनके साथ नेहा सिंह है और इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. इसके राइटर आशुतोष तिवारी है और वीडियो डायरेक्टर गोल्डी और बॉबी है.
यूजर्स बोले- कल्लू भैया बेस्ट सिंगर है
गाना भले ही पुराना है, लेकिन फिर भी दर्शकों के बीच आज भी वायरल होता है. यूट्यूब चैनल के कमेंट बॉक्स में इस सॉन्ग पर खूब सारे व्यूज आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मैं ये गाना सुनकर पागल हो गया. एक यूजर ने लिखा, कल्लू भैया बेस्ट सिंगर है. एक यूजर ने लिखा, बवाल सॉन्ग है. एक यूजर ने लिखा, साल 2025 में कौन-कौन ये गाना सुन रहा. एक यूजर ने लिखा, इस गाने को मैं बहुत बार सुन चुका हूं, लेकिन फिर भी दिल कहता है चलो एक बार और सुन लिया जाए. एक यूजर ने लिखा, वाह कल्लू भैया आप तो यूपी बिहार झारखंड में ही नहीं पूरा वर्ल्ड में फेमस है शानदार प्रस्तुति के संग आपको पूरी टीम को धन्यवाद जय हिंद. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










