आयुक्त ने किया कैजुअल्टी वार्ड का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

फोटो :: दीपक फोल्डर में :: एसकेएमसीएच 1 व 2- चौबीस घंटे बाद भी शिफ्ट नहीं हो सकी इमरजेंसी व्यवस्था- अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि एक-दो दिनों में होगी शिफ्ट संवाददाता, मुजफ्फरपुरप्रमंडलीय आयुक्त अतुल प्रसाद ने सोमवार को एक सादे समारोह में एसकेएमसीएच के कैजुअल्टी वार्ड का फीता काट कर उद्घाटन किया. मौके पर प्राचार्य […]

विज्ञापन

फोटो :: दीपक फोल्डर में :: एसकेएमसीएच 1 व 2- चौबीस घंटे बाद भी शिफ्ट नहीं हो सकी इमरजेंसी व्यवस्था- अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि एक-दो दिनों में होगी शिफ्ट संवाददाता, मुजफ्फरपुरप्रमंडलीय आयुक्त अतुल प्रसाद ने सोमवार को एक सादे समारोह में एसकेएमसीएच के कैजुअल्टी वार्ड का फीता काट कर उद्घाटन किया. मौके पर प्राचार्य डॉ डीके सिन्हा, अधीक्षक डॉ जीके ठाकुर, उपाधीक्षक डॉ सुनील कुमार शाही, सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रो उमेश्वर प्रसाद व डॉ एचएन भारद्वाज, डॉ आइडी सिंह, डॉ विजय भारद्वाज, डॉ विजय कुमार, डॉ आभा सिन्हा आदि मौजूद थे. वार्ड के उद्घाटन के चौबीस घंटे बाद भी इसमें काम शुरू नहीं हो सका. मंगलवार को अधीक्षक डॉ ठाकुर ने बताया कि एक से दो दिनों में इसमें इमरजेंसी व्यवस्था शिफ्ट कर जायेगी. मालूम हो कि एक करोड़ की लागत से बन कर तैयार कैकेजुअल्टी वार्ड का करीब दो साल के बाद उद्घाटन हुआ है. इसमें कुल 25 बेड लगाये गये हैं. इसके निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2007-08 में आवंटन आया था. एक ही साथ कई योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए 10.80 करोड़ रुपये मिले थे. इसी में केजुअल्टी वार्ड के निर्माण की योजना भी थी. इसके निर्माण को लेकर कई बार पेच फंसा. कभी जमीन की पेच तो कभी ठेकेदारी की पेच. तमाम विवादों को सलटाते हुए 2012 में भवन निर्माण विभाग ने इसका निर्माण कार्य पूरा कराने के बाद मेडिकल प्रशासन को सौंप दिया. उधर, मेडिकल प्रशासन इसमें इमरजेंसी व्यवस्था को शिफ्ट कराने के लिए उदासीन रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन