मुजफ्फरपुर: मॉडल अस्पताल में दिव्यांग की बेबसी, खटिया पर पहुंचा मरीज और खिड़की से हुआ मुआयना

Updated:
विज्ञापन

जुगाड़ गाड़ी पर खटिया लाद कर यूडीआइडी कार्ड बनवाने पहुचा दिव्यांग

Muzaffarpur News: सदर अस्पताल में दोनों पैर गंवा चुके दिव्यांग विनोद साह को सुरक्षा गार्ड ने गेट पर ही रोक दिया.खटिया पर लेटे मरीज का डॉक्टर ने खिड़की से मुआयना किया,जिसने अस्पताल की संवेदनहीनता और दावों की पोल खोल दी है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: सदर अस्पताल (मॉडल अस्पताल) से संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक ऐसी तस्वीर सामने आई है,जो सरकारी दावों और जमीनी हकीकत की पोल खोलती है.ट्रेन हादसे में अपने दोनों पैर गंवा चुके औराई प्रखंड के साहपुर पितोझिया निवासी विनोद साह खटिया लदी जुगाड़ गाड़ी पर लेटकर किसी तरह अस्पताल पहुंचे थे.वे यहां अपना यूडीआईडी (दिव्यांगता) कार्ड बनवाने आए थे,लेकिन अस्पताल के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया.

गेट पर रुका दिव्यांग और मीडिया की पहल से आगे बढ़ी प्रक्रिया

दोनों पैर गंवा चुके विनोद को गेट पर रोके जाने के बाद अस्पताल परिसर में मरीजों और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई.उद्घाटन शिलापट्ट के सामने खटिया पर लेटे विनोद को देखकर हर कोई हैरान था.इस बीच मौके पर मौजूद फोटो जर्नलिस्ट दीपक ने मानवीय पहल की.उन्होंने विनोद का पुर्जा और जरूरी कागजात लेकर डॉक्टर के पास पहुंचाए और मरीज की लाचारी से अवगत कराया.इसके बाद डॉक्टर ज्ञानेंदु शेखर ने चैंबर के पीछे की खिड़की से झांककर विनोद का मुआयना किया और कागजी प्रक्रिया पूरी की.

दावों के बीच बेबस दिव्यांग, व्यवस्था पर खड़े हुए बड़े सवाल

विनोद साह ने बताया कि परिवार में कोई ठोस सहारा नहीं है और वह खुद ही जुगाड़ गाड़ी चलाकर यहां तक पहुंचे थे.अस्पताल प्रशासन द्वारा दिव्यांगों के लिए रैंप, व्हीलचेयर और विशेष प्राथमिकता के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं,लेकिन इस घटना ने पूरी व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.सवाल यह है कि आखिर ये बुनियादी सुविधाएं विनोद जैसे असली जरूरतमंदों तक समय पर क्यों नहीं पहुंच पाती हैं.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन