मुजफ्फरपुर: स्कूलों में डिजिटल स्क्रीन पर पढ़ेंगे बच्चे, हाइस्पीड इंटरनेट की मिलेगी सुविधा
प्रतीकात्मक तस्वीर
Muzaffarpur News: जिले के 250 सरकारी स्कूलों को अगस्त तक डिजिटल सुविधाओं से लैस किया जाएगा.प्रति स्कूल 3.40 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट क्लास,थ्री-डी एनेबल्ड कंटेंट,हाई-स्पीड इंटरनेट और ऑडियो-विजुअल साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से विनय की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: सरकारी स्कूलों में अब निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को कंप्यूटर, डिजिटल बोर्ड और आधुनिक ऑडियो-विजुअल सिस्टम के जरिए पढ़ाया जाएगा.शिक्षा विभाग की इस अनूठी योजना के तहत माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों को पूरी तरह अपग्रेड करने की तैयारी कर ली गई है.सरकार इसके लिए प्रति स्कूल 3.40 लाख रुपये का बजट खर्च कर रही है.पहले चरण में जिले के 250 स्कूलों को अगस्त तक पूरी तरह डिजिटल सुविधाओं से लैस कर दिया जाएगा.
थ्री-डी एनिमेशन के जरिए विज्ञान और गणित समझना होगा आसान
इन चयनित स्कूलों में गणित व विज्ञान की पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए शिक्षकों को थ्री-डी एनेबल्ड कंटेंट के जरिए पढ़ाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.अब तक जिन वैज्ञानिक सिद्धांतों या गणितीय आकृतियों को छात्र ब्लैकबोर्ड पर केवल चाक से बने चित्रों के माध्यम से देखते थे,अब उन्हें डिजिटल स्क्रीन पर थ्री-डी एनिमेशन के जरिए लाइव देख और समझ सकेंगे.विज्ञान में मानव शरीर के अंगों की कार्यप्रणाली को समझना अब बेहद आसान हो जाएगा.
ऑडियो-विजुअल साउंड और इंटरनेट से लैस होंगे क्लासरूम
स्कूलों में आधुनिक ऑडियो-विजुअल साउंड सिस्टम भी लगाया जा रहा है,जिससे बच्चों तक शिक्षकों की आवाज स्पष्ट रूप से पहुंचेगी.इसके साथ ही हाइ-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा भी बहाल रहेगी.सर्व शिक्षा अभियान के एसएसए सुजीत कुमार दास ने बताया कि अगस्त तक इन स्कूलों में उपकरणों की आपूर्ति और इंस्टॉलेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा.इस डिजिटल मॉडल से ग्रामीण परिवेश के बच्चों को भी वैश्विक स्तर की शिक्षा मिल सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










