मुजफ्फरपुर: सक्षमता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का 18 से सत्यापन, जिला स्कूल में बने दो काउंटर
प्रतीकात्मक तस्वीर
Muzaffarpur News: सक्षमता परीक्षा-5 के अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक व थंब इंप्रेशन सत्यापन 18 जून से जिला स्कूल में शुरू होगा.शिक्षा विभाग ने तीन दिनों का प्रखंडवार शेड्यूल जारी कर मूल प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य किया है. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से विनय की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित सक्षमता परीक्षा-5 में शामिल हुए शिक्षकों का थंब इंप्रेशन और बायोमेट्रिक सत्यापन 18 जून से शुरू होगा.सत्यापन प्रक्रिया के लिए जिला स्कूल के सभागार में दो विशेष काउंटर बनाए गए हैं.जिला शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रखंडवार शेड्यूल जारी कर दिया है और सभी संबंधित शिक्षकों को अनिवार्य रूप से मूल प्रवेश पत्र (ओरिजिनल एडमिट कार्ड) के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है.
प्रखंडवार शेड्यूल जारी, तीन दिनों तक चलेगी प्रक्रिया
जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार,सत्यापन कार्य तीन दिनों तक अलग-अलग प्रखंडों के लिए चलेगा.18 जून को पहले दिन बोचहां, गायघाट, कटरा, मीनापुर और सकरा प्रखंड के शिक्षकों का सत्यापन होगा.इसके बाद 19 जून को कुढ़नी, मुरौल, साहेबगंज, सरैया और पारू प्रखंड के शिक्षकों को बुलाया गया है.अंतिम दिन यानी 20 जून को मड़वन, मोतीपुर, कांटी, औराई, बंदरा और मुशहरी प्रखंड के शिक्षकों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा.
मूल प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि बिना मूल प्रवेश पत्र के किसी भी शिक्षक का बायोमेट्रिक मिलान नहीं किया जाएगा.शिक्षकों को निर्धारित समय पर अपने-अपने प्रखंड के काउंटर पर उपस्थित होना होगा.इस बायोमेट्रिक और थंब इंप्रेशन सत्यापन का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और फर्जीवाड़े को रोकना है.सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को भी अपने स्तर से शिक्षकों को सूचित करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










